Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में गुलाब बाग फेस-2 क्षेत्र में बिजली पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। यह लंबे समय से चली आ रही स्थानीय नागरिकों की मांग थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है।

इस मौके पर अंसार खान ने जानकारी दी कि गुलाब बाग फेस-2 के बाद जल्द ही वारिस कॉलोनी में भी बिजली पोल लगाए जाएंगे, ताकि वहां के लोगों को भी नियमित और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई थीं, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है।

अंसार खान ने बिजली विभाग के जीएम और मानगो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का आभार जताते हुए कहा कि विभागीय सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

स्थानीय लोगों ने भी अंसार खान के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह की जनहितकारी पहलों को प्राथमिकता दी जाएगी।










