पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित

SHARE:

Jamshedpur : शनिवार को न्यू बाराद्वारी स्थित पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान खेल ध्वजारोहण के साथ टॉर्च लाइटिंग की रस्म भी निभाई गई। टॉर्च लाइटिंग का नेतृत्व दिव्यांग श्रेणी में 100 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं विद्यालय के छात्र सुप्रियो सरकार ने किया, जिसने उपस्थित खिलाड़ियों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक एन.सी. डे, अंतरराष्ट्रीय एथलीट आर.पी. पाण्डेय, एशियाई खेल 2025 में प्रतिभागी रेणु सिंह, पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता लीना दत्ता, राष्ट्रीय स्तर के हाई जंपर के.के. बिस्वास, राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल कोच जे. अरुणमूर्ति, अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं नेटबॉल कोच डॉ. वशीकुर रहमान, एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के उद्घोषक श्याम शर्मा तथा एनआरआई राजदीप सिंह शामिल रहे। इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सोनाली सरकार, विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय सहित पूरे विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – अरुण गोप
द्वितीय – दीक्षित कुमार
तृतीय – पवन मुखी

100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – अनीता सिंह
द्वितीय – दिव्या भक्ति
तृतीय – संगीता मुर्मू

200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – आयुष कुमार
द्वितीय – अमन सिंह
तृतीय – रोहित सिंह

200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – राखी महतो
द्वितीय – पलक शर्मा
तृतीय – रिमशी हांसदा

400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम – आयुष कुमार
द्वितीय – अभिनव
तृतीय – रोहित सिंह

400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम – अनीता सिंह
द्वितीय – रिमशी हांसदा
तृतीय – अंजली

विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें