महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम, संकुल संघ का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

SHARE:

बरहरवा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), पलाश बरहरवा के सहयोग से रिसौर आजीविका महिला संकुल संघ के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। जहां बीपीएम मो. फैज आलम की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। उधर प्रशिक्षक रेखा देवी और द्रोथी मुर्मू ने ‘विज़निंग 1’ ट्रेनिंग में सदस्यों को उनके सपनों को पूरा करने का तरीका सिखाया। साथ ही साथ उन्हें संकुल संघ को मजबूत बनाने, खुद को आत्मनिर्भर बनाने और अपने गाँव को एक आदर्श गाँव में बदलने की प्रक्रिया भी बताई गई। इस दौरान आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समस्याओं जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। जहां प्रशिक्षण में बदलाव के आयामों का मूल्यांकन, अगले 5 सालों के लिए लक्ष्य तय करना और संघ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी जोर दिया गया। इस प्रशिक्षण में पीआरपी रुंजेला खातून और ग्राम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, जिससे यह पहल और भी कामयाब रही।

Leave a Comment