Jamshedpur : विकसित भारत का अमृत काल — सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” की थीम पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आज भारतीय जनता पार्टी के घाघीडीह मंडल में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश यादव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, सुशासन, और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इन उपलब्धियों को देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।
मौके पर मुख्य रूप से अशोक मिश्रा, धीरज सिंह, संकर सिंह, केशव सिंह, बिदानंद सिरका, सुजीत वर्मा, प्रवीण सिंह, विकास कुमार, पप्पू सिंह, रोहित कुमार, रघुनंदन शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, उपेंद्र सिंह धनंजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।