आमदा पंचायत के टीडीगटीपा गांव में अष्टम प्रहर हरि कीर्तन का आयोजन, भक्तिमय माहौल

SHARE:

Adityapur : आमदा पंचायत अंतर्गत टीडीगटीपा गांव में अष्टम प्रहर हरि कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव में दो दिनों तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च को गंधा दिवस के साथ हुई, जबकि 31 मार्च से हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। एक अप्रैल को धुलोट के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया गया।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सोनुआ प्रखंड के दालकी और गोलमुण्डा, चक्रधरपुर के हाथिया और कटुवा, सरायकेला के भडारीसाय तथा खरसावां के खुदीपिड से आए कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और पूरे आयोजन में उत्साह देखने को मिला।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रबी प्रधान, सदानंद प्रधान, सत्यबरत प्रधान, प्रमोद प्रधान, कुना प्रधान, प्रदीप प्रधान, जगदानंद प्रधान, सुमंत प्रधान, निपेन, बाबूलाल गोप, गोपाल प्रधान सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment