Chaibasha : जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री ललित कुमार दोराईबुरु की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सह महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधानसभा विधायक एवं मुख्य उप-सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु ने कहा कि “डॉ. आंबेडकर ने गरीबी, भेदभाव और सामाजिक संघर्ष को करीब से देखा, परंतु इन चुनौतियों को अपनी शक्ति बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि बाबासाहेब ने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और विश्व की प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत लौटे, ताकि समाज के वंचित वर्गों को न्याय और अधिकार दिला सकें।
विधायक सिंकु ने याद दिलाया कि भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में डॉ. आंबेडकर ने हर भारतीय को समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का संदेश —
“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”
आज भी उतना ही प्रासंगिक है और युवाओं को प्रेरित करता है कि शिक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव आबिद हुसैन, आफताब आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी बिपिन सिंकु, सोमनाथ सिंकु, प्रखंड महासचिव क्रांति तिरिया, रोशन पान, राजु हेंब्रम, सरफराज आलम, सनातन सिंकु, किंगसन सिंकु, संतोष नाग मुंडा, हरीश चंद्र पान, बबलू गोप, मुजाहिद, इक़बाल, आरिफ आलम, गुरा हेस्सा, जगदीश हेस्सा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में भाग 1 मंडल अध्यक्ष श्री मथुरा लागुरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसके साथ श्रद्धांजलि सभा का विधिवत समापन हुआ।









