सॉफ्टवेयर कंपनी के कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, पत्नी लापता

SHARE:

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रेन बसेरा कॉलोनी में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राउंड्री स्टेवेंशन के रूप में हुई है, जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत था। घटना के बाद से उसकी पत्नी लापता है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मकान मालिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके घर में किसी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पीछे की बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने दी थी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉग रेस्क्यू टीम की मदद से शव को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पत्नी का मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि घटना के कारणों का खुलासा हो सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामलों में मानसिक तनाव, नशे की लत या पारिवारिक कलह जैसे पहलुओं की भी जांच की जाती है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है, जब किसी युवक ने आत्महत्या की हो। हाल के दिनों में भी मानसिक तनाव और नशे की प्रवृत्ति को कई आत्महत्याओं का प्रमुख कारण माना गया है।

Leave a Comment