क्या बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है नगर निगम? आदित्यपुर इस्ट टाइप चौक की धंसी सड़क पूर्व वार्ड पार्षद की शिकायत के बाद भी जस की तस

SHARE:


सरायकेला। सरायकेला जिले के आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत इस्ट टाइप चौक के पास की सड़क इन दिनों खतरे का केंद्र बन गई है। इंडस्ट्रियल एरिया से होकर गुजरने वाली यह प्रमुख सड़क कुछ महीने पहले ही मरम्मत के बाद बनाई गई थी, लेकिन अब इसके बीचोबीच एक बड़ा गड्ढा फिर से उभर आया है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों की जान को जोखिम बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस चौक से होकर रोजाना हजारों गाड़ियां, दोपहिया वाहन, स्कूल बसें और  सड़क के बीच गड्ढा बनने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। विडंबना यह है कि इस संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर सिंह द्वारा नगर निगम को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासी सवाल कर रहे हैं कि क्या नगर निगम किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, जैसा कि हाल ही में एमजीएम अस्पताल के पास देखने को मिला, जहां सड़क अचानक धंस गई थी? क्या आदित्यपुर को भी उसी हालात का सामना करना पड़ेगा?

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
हम रोज़ इसी रास्ते से निकलते हैं। रात में तो गड्ढा दिखता भी नहीं। बच्चों की स्कूल वैन यहां से गुजरती है। अगर कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?” — राकेश महतो, राहगीर

प्रमुख बिंदु:

हाल ही में मरम्मत के बाद फिर से धंसी सड़क
पूर्व पार्षद की लिखित शिकायत के बावजूद नगर निगम की चुप्पी
एमजीएम अस्पताल के पास की घटना दोहराने का खतरा

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी गंभीर हादसे के बाद ही जागेगा? या फिर समय रहते इस खतरे से नागरिकों को निजात दिलाई जाएगी?

Leave a Comment