Adityapur Nagar Nigam Election आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी आरआईटी थाना पहुंचीं, ‘फरार’ अफवाह को बताया चुनावी साजिश

SHARE:

आदित्यपुर/गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ से पार्षद पद की प्रत्याशी राखी मार्डी को लेकर फैल रही “प्रेमी के साथ फरार” होने की चर्चाओं ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राखी मार्डी स्वयं आरआईटी थाना पहुंचीं और पूरे मामले को चुनावी साजिश करार दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी माहौल में उनकी लोकप्रियता से घबराए कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राखी मार्डी ने कहा कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि लगातार अपने परिवार और समर्थकों के संपर्क में थीं।
थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू करने की बात कही है।
वार्ड संख्या नौ में इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। ऐसे में इस तरह की अफवाहों ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। राखी मार्डी के थाना पहुंचने की खबर मिलते ही उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और इसे उनके खिलाफ साजिश बताया।
फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजर पुलिस जांच और चुनावी माहौल के आगामी घटनाक्रम पर टिकी

Leave a Comment

और पढ़ें