नगर निगम की मनमानी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षदों की मांगे मानी गईं, वार्ता के बाद टूटा अनशन

SHARE:

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम की मनमानी और लापरवाही के विरोध में शनिवार को पूर्व पार्षदों द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शाम तक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर पार्षदों ने सख्त रुख अपनाया था।

पूर्व पार्षदों का कहना था कि जब तक निगम प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक वे भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन शाम होते-होते नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह और कार्यपालक अभियंता पंकज झा मौके पर पहुंचे और पार्षदों से वार्ता की। वार्ता सकारात्मक रही और सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद अधिकारियों ने पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया।

अनशन में शामिल प्रमुख पार्षदों में रंजन सिंह, बैजू राम हादसा, विक्रम किस्कू, नीतू शर्मा, ममता बेज तथा समाजसेवी रंजीत सांडिल्य शामिल थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा किए गए आश्वासन पर अमल नहीं हुआ, तो वे पुनः आंदोलन की राह अपनाएंगे।

Leave a Comment