आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में फ्लाइंग स्क्वॉड का औचक निरीक्षण, साड़ी-कंबल वितरण की सूचना निकली निराधार

SHARE:

Adityapur:नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में शुक्रवार को फ्लाइंग स्क्वॉड (एफएसटी) की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ प्रत्याशियों द्वारा उद्यान परिसर में साड़ी और कंबल का वितरण किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पहुंची एफएसटी टीम ने स्थल का गहन निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान किसी भी प्रत्याशी द्वारा साड़ी या कंबल वितरण की पुष्टि नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में मनोज गुप्ता और मोतीलाल किस्कू मौजूद रहे, साथ ही पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात था। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फ्लाइंग स्क्वॉड ने अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी है।
अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना, संभावित अनियमितताओं पर रोक लगाना और निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को बनाए रखना है।
चुनावी मौसम में इस तरह की औचक कार्रवाई से जहां एक ओर अफवाहों पर विराम लगता है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सक्रियता भी स्पष्ट होती है। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

Leave a Comment