उपायुक्त के निर्देश पर महादेवगंज मुस्लिम टोला में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण करने वालों दुकानदारों के खिलाफ की गई छापेमारी, 28 गैस सिलेंडर जब्त

SHARE:

साहिबगंज: जिला प्रशासन ने महादेवगंज मुस्लिम टोला में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो किराना दुकानों में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखने के मामले में छापेमारी करते हुए 28 गैस सिलेंडर को जब्त किया है। जहां जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेवगंज मुस्लिम टोला में सलाउद्दीन अंसारी उर्फ छोटू अंसारी एवं कासिम अंसारी के दुकान से अवैध रूप से गैस सिलेंडर की खरीद बिक्री की जा रही है जहां छापेमारी टीम ने सलाउद्दीन अंसारी के दुकान से 10 एचपी गैस सिलेंडर एवं काशिम अंसारी के दुकान से 18 एचपी गैस सिलेंडर बरामद किए गए। उधर जब्त किए गए सभी गैस सिलेंडरों को संबंधित थाना द्वारा जप्त किया गया है जिसको लेकर उपायुक्त ने आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों दुकानों से अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर गैस सिलेंडर बिक्री करने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी जिसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित करते हुए बताए गए दोनों दुकान में छापेमारी की गई है जहां से जिला प्रशासन की टीम ने दो अलग अलग दुकानों से 28 गैस सिलेंडर जब्त किया है। वही मामले को लेकर डीएसओ ने बताया कि उपायुक्त हेमंत सती ने बीते दिनों बैठक करते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकानदारों के खिलाफ व संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही थी जिसके तहत ही यह कानूनी कार्यवाही की गई है। इस छापेमारी में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment