JamshedpurAccident : “जमशेदपुर में सड़क हादसे से उपजे विवाद का आपसी सहमति से समाधान, मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा और संपत्ति”

[the_ad id="14382"]

Jamshedpur :  जमशेदपुर के दो परिवारों के बीच एक सड़क दुर्घटना से उत्पन्न कानूनी विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को हरहरगुट्टा-थाळा वागवेडा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में समरजित कुमार सिंह के भाई स्वर्गीय आशीष कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना उस समय हुई जब वह प्रभार ग्रहण करने के लिए जा रहे थे। वाहन संख्या JH05 DQ-2795, जिसे अरुण सिंह चला रहे थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में अन्य यात्री भी घायल हुए थे।

इस दर्दनाक हादसे के बाद उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए समरजित कुमार सिंह (प्रथम पक्ष) और रजित पांडेय (द्वितीय पक्ष) ने आपसी सहमति से समाधान का रास्ता चुना। दोनों पक्षों ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसमें निम्नलिखित मुख्य बिंदु शामिल हैं:

1. बीमा क्लेम में सहयोग: प्रथम पक्ष को उनके भाई की मृत्यु से संबंधित बीमा क्लेम में द्वितीय पक्ष पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएगा।

2. संपत्ति का स्थानांतरण: द्वितीय पक्ष अपने हिस्से की 1000 वर्गफुट जमीन प्रथम पक्ष के किसी पारिवारिक सदस्य के नाम Power of Attorney या Sale Deed के माध्यम से स्थानांतरित करेगा। यदि ऐसा न हो पाया तो 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

दोनों पक्षों ने इस समझौते को बिना किसी दबाव के और पारस्परिक सहमति से स्वीकार किया है। यह कदम न केवल विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का उदाहरण है, बल्कि न्याय और संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश करता है।

Leave a Comment

[the_ad id="14386"]
[the_ad_group id="251"]