महादेवगंज में दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

SHARE:

विजेता पहलवान को पुरस्कार देते हुए

साहिबगंज: लोक आस्था और पारंपरिक खेलों के संगम स्थल महादेवगंज गौशाला मेला में गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को झारखंड प्रदेश यादव महासभा के बैनर तले दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का भव्य शुभारंभ हुआ। जहां कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव, इंद्रजीत यादव, बनारस यादव, टुनटुन यादव, लालजी यादव, भरत यादव और सदानंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।जहां दंगल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी जो अपने पसंदीदा पहलवानों का उत्साहवर्धन करती रही। उधर मौक़े पर प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि पहले जहां गौशाला मेला सीमित स्तर पर आयोजित होता था वहीं अब यह विराट रूप धारण कर चुका है। वही खेल और संस्कृति का यह संगम समाज में एकता और परंपरा की भावना को जीवित रखता है। आगे उन्होंने बताया क़ी “हर वर्ष गोपाष्टमी के अवसर पर इस दंगल का आयोजन किया जाता है जहां यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और अब यह इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। वही प्रदेश यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा की गौशाला मेला सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपरा और खेल भावना का जीवंत उदाहरण बन गया है। वही कुश्ती के इस दंगल में जहां पहलवानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया वहीं दर्शकों ने भी जोश, रोमांच और परंपरा का अद्भुत संगम देखा। उधर कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव ने किया। वही बुधवार को आयोजित पहले दिन के प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला बिहार मनिहारी के अमन यादव एवं साहिबगंज के मनीष यादव के बीच हुआ जहां दस मिनट तक चले कुश्ती में अंत में ड्रॉ हो गया। वही जूनियर वर्ग में दीपक यादव, निरहुआ, ऋतिक यादव, बल्लभ चौधरी, नीतीश कुमार और मनीष यादव विजेता बने।इस मौके पर टुनटुन यादव, विवेक यादव, अशोक यादव, सुरेश यादव, बासुकीनाथ यादव, बुधन यादव, यशराज यादव, दारा सिंह यादव, कृष्णा शर्मा, रंजीत यादव, रामचन्द्र यादव, विकास यादव, नंदन यादव सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment