
साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र के चंपा पहाड़ के समीप मंगलवार को बोरियो से साहिबगंज की ओर आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने अपने आगे आगे चल रहे एक बाईक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जहां इस सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के देव पहाड़ बांझी निवासी सुखदेव पहाड़िया 28 वर्ष पिता बुद्धिनाथ पहाड़िया एवं सामियल पहाड़िया उम्र 23 वर्ष पिता बेचू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर इस सड़क दुर्घटना में तालझारी थाना क्षेत्र के जमनी फाटक निवासी बाईक सवार बैजू मड़ैया को हल्की चोट आई। उधर सड़क दुर्घटना के बाद ऑटो में सवार दोनों घायलों को स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फौरन इलाज किया।









