बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों अस्थायी कृत्रिम छठ घाट बनाने की मांग, सुनील गुप्ता ने विधायक और उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी में तैयारियां शुरू होने से पहले ही घाटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठने लगी है। छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी में दर्जनों अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों के निर्माण, घाटों में पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।

इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधायक संजीव सरदार एवं पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बागबेड़ा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराने के साथ ही घाटों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मांग पत्र पर पहल करते हुए विधायक संजीव सरदार ने यूआईएसएल (जुस्को) के महाप्रबंधक आर.के. सिंह को भी अनुशंसा पत्र सौंपा है, ताकि छठ घाटों के निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण होने और उनमें पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने से छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी। श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए दूर-दराज के घाटों पर जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी इस दिशा में अपना प्रयास जारी रखेंगे।

वहीं, विधायक संजीव सरदार एवं उपायुक्त राजीव रंजन ने अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों के निर्माण तथा घाटों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें