घाटशिला पंचायत में नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन, ग्रामसभा में सुनी गईं समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : घाटशिला पंचायत भवन में बूथ संख्या 79 से 85 तक के नो मैपिंग (No Mapping) श्रेणी में शामिल मतदाताओं के अभिलेखों में आवश्यक संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया ग्रामसभा के माध्यम से की जा रही है। इस दौरान संबंधित मतदाताओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके दस्तावेजों और विवरणों का मिलान कर आवश्यक सुधार की कार्रवाई की गई।

ग्रामसभा के माध्यम से संचालित इस प्रक्रिया का उद्देश्य नो मैपिंग से संबंधित त्रुटियों और विसंगतियों को दूर करना तथा मतदाताओं के अभिलेखों का सही तरीके से सत्यापन सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत संबंधित मतदाताओं को अपनी समस्याएं रखने और दस्तावेजों के आधार पर समाधान का अवसर मिल रहा है।

इस प्रक्रिया में घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद हांसदा, पंचायत सचिव धर्मु उरांव, एसआईआर सुपरवाइजर अब्दुल समद, बीएलओ उषा रानी दास, बिंदु चौधरी एवं शाहजहां परवीन तथा सोमेन मिश्रा उपस्थित रहे।

इसके अलावा बूथ संख्या 79 से 85 तक नो मैपिंग की श्रेणी में शामिल मतदाताओं ने भी ग्रामसभा में भाग लिया और अपने आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारियां प्रस्तुत कीं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें