VBDA झारखंड में संगठनात्मक फेरबदल, शरद चंद्रन बने चेयरमैन और रमाकांत गिरी को मिली प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA), झारखंड ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसके तहत केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक शरद चंद्रन को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी और पूर्व प्रेसिडेंट इंद्रजीत पॉल को पदोन्नत कर वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्रॉस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरी को प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा टाटा मेन हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त डॉ. मीनाक्षी मिश्रा को जमशेदपुर थैलेसीमिया सोसाइटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया है।


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, प्रख्यात मैनेजमेंट गुरु डॉ. चंदेश्वर खां, महासचिव कमल कुमार घोष, प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप घोषाल, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी, जमशेदपुर थैलेसीमिया सोसाइटी के महासचिव नरेंद्र कुमार और संयुक्त सचिव श्रीराम सिंह सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया। साथ ही थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और सिकल सेल जैसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।


वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण मानवीय और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। रक्त संबंधी आनुवंशिक बीमारियों की समय रहते पहचान, रोकथाम और जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है।

नई संगठनात्मक टीम ने रक्तदान आंदोलन को और मजबूत बनाने, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाने तथा झारखंड में सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को व्यापक रूप से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें