जुगसलाई में ‘सुहागन’ के नए ब्रांच का शुभारंभ, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : फेस्टिव सीजन को देखते हुए जुगसलाई में महिलाओं के पसंदीदा वस्त्र प्रतिष्ठान ‘सुहागन’ के नए ब्रांच का शुभारंभ किया गया। शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टोर संचालक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

नए ब्रांच में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और ट्रेंडी परिधानों का विशेष कलेक्शन पेश किया गया है। यहां महिलाओं के पारंपरिक एवं आधुनिक कपड़ों के साथ पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी नई रेंज उपलब्ध कराई गई है।

स्टोर प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों की अलग-अलग पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर कपड़ों का कलेक्शन तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य परिवार के सभी सदस्यों को एक ही छत के नीचे फेस्टिव खरीदारी की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने प्रतिष्ठान के संचालक को नए ब्रांच की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए प्रतिष्ठान के खुलने से ग्राहकों को खरीदारी के बेहतर विकल्प मिलेंगे और जुगसलाई के व्यापारिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें