विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी में लगाई गईं 17 स्ट्रीट लाइटें

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर रविवार को सोनारी के विभिन्न इलाकों में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इनमें बाल बिहार ग्रीन, काली मंदिर रोड और गांधी रोड शामिल हैं। इन लाइटों के लगने से संबंधित क्षेत्रों में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि शनिवार को भी सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें लगाई गई थीं। क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लाइट लगाने का यह अभियान छठ पर्व तक जारी रहेगा।

इस मौके पर नीरज सिंह, रवि ठाकुर, कुंवर अतुल सिंह, रविशंकर सिंह, चुन्नू भूमिज, शंकर रॉय, रणजीत प्रसाद, राज कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.