Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब 3:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को राज्य की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
झामुमो के वरिष्ठ नेता के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू संगठन और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।
सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
















