केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बना जन्माष्टमी पंडाल, मंगल कालिंदी व डॉ. परितोष सिंह ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर के सुभाष नगर स्थित किशोर क्लब के भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने संयुक्त रूप से पंडाल का उद्घाटन किया।

इस वर्ष किशोर क्लब की ओर से तैयार किया गया जन्माष्टमी पूजा पंडाल केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित है। भव्य सजावट और आकर्षक निर्माण के कारण यह पंडाल स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा पंडाल में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.