करनडीह-परसुडीह मार्ग पर गंदे पानी का जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी; JJKM ने उपायुक्त से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : करनडीह से परसुडीह जाने वाले मार्ग में रेल क्रॉसिंग के सामने दुकुटोला के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदे पानी का भारी जलजमाव बना हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के कई हिस्से गंदे पानी में डूब गए हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में इसी पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है।

उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग

मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा (JJKM) के केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश देकर स्थल का तत्काल निरीक्षण कराने और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

बीरसिंह देवगम ने कहा कि सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही जलजमाव के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर लोगों को राहत दी जाए तथा भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें