Jamshedpur : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान को उनकी बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। न्यू केबल टाउन निवासी एवं गोलमुरी मंडल अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष चित्रलेखा ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अंसार खान की कलाई पर राखी बांधी। वहीं कांग्रेस पार्टी की जिला सचिव सह सोनारी मंडल प्रभारी शिल्पी चक्रवर्ती ने भी उन्हें राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अंसार खान ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार, विश्वास और जीवनभर एक-दूसरे की रक्षा करने के संकल्प का प्रतीक है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है।
अंसार खान ने कहा कि राखी का पवित्र धागा हमें यह भी सिखाता है कि जिम्मेदारी केवल अपनी सगी बहन तक सीमित नहीं होनी चाहिए। समाज की हर बहन और बेटी के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि यही रक्षाबंधन की सच्ची भावना है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है। पौराणिक मान्यताओं में इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी की कथा से भी जोड़ा जाता है। पर्व हमें आपसी भाईचारे, सम्मान और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
















