यूसील तुम्मलापल्ली में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों ने बांधा समां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की झारखंड से बाहर स्थित तुम्मलापल्ली यूनिट में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन यूसील तुम्मलापल्ली कॉलोनी ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और यूसील परिवार के बीच हिंदी भाषा, संस्कृति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) की विभिन्न इकाइयों से आए कलाकारों ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान यूसील के उप महाप्रबंधक प्रभास रंजन एवं किशोर भगत, डीजीएम (माइंस) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या में हिंदी नाटक, काव्य पाठ, शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत, गजल, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य और सामूहिक लोकगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। डीएई की विभिन्न इकाइयों से आए कलाकारों के साथ यूसील कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपिन कुमार शर्मा एवं एसके शर्मा ने किया। उन्होंने कलाकारों और विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का परिचय कराया। कार्यक्रम में भारतीय संगीत एवं संस्कृति की विविध परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएई की ओर से केटी मंजरेकर, अशोक पाटिल, शेखर पाटिल, प्रशांत कदम, डॉ. एम. वेणुगोपालाचारी, एनवी रेड्डी, संतोष कुमार सिंह, यशवंत एच., हिमांशु तिवारी, एल. कोटेश्वर राव, एसके टोप्पो, गणेश एसएस, सी. किशोर, ए. बालाकृष्णैया, टीसीएस रेड्डी एवं पीके नायक समेत अन्य अधिकारियों का योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.