पोटका लैम्प्स में यूरिया वितरण शुरू, 366 रुपये प्रति बोरी की दर से किसानों को मिलेगी खाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka :  पोटका लैम्प्स परिसर में किसानों के बीच यूरिया खाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने किया। उन्होंने किसानों को यूरिया वितरित कर वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। लैम्प्स के माध्यम से किसानों को सरकारी निर्धारित दर 366 रुपये प्रति बोरी की कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। किसानों की जरूरत के अनुसार समय पर यूरिया और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लैम्प्स प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित सरकारी दर पर ही खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था पारदर्शी रखने का निर्देश दिया।

यूरिया वितरण शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में राहत है। किसानों का कहना है कि खेती के समय समय पर खाद मिलना जरूरी है। सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध होने से उन्हें बाजार में अधिक कीमत चुकाने से राहत मिलेगी।

मौके पर समाजसेवी आनंद दास, लैम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, एकलव्य मदीना, संदीप कुमार पटबन्धा, बबलू मदीना, ग्रामप्रधान निपेन मंडल, पंचानन मंडल समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.