नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गांधी स्मृति पहुंचकर केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या जिस स्थान पर हुई थी, उसी स्थान से वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देने आए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है और उनके विरोध प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा और छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री को पद से हटाने और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
















