दिल्ली युवा संसद मार्च के समर्थन में जमशेदपुर में नागरिक सभा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दिल्ली में आयोजित युवा संसद मार्च के समर्थन में सोमवार को जमशेदपुर के साकची स्थित बिरसा चौक (गोलचक्कर) पर साझा नागरिक मंच के बैनर तले धरना एवं नागरिक सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देशभर के छात्र और युवा शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, परीक्षा परिणामों तथा नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से गहरे असंतोष में हैं। उनका आरोप था कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

वक्ताओं ने दिल्ली में हुए युवा संसद मार्च के दौरान आंदोलनकारियों पर की गई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

साझा नागरिक मंच के प्रतिनिधियों ने आंदोलन की विभिन्न मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने देशभर के युवाओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहने का आह्वान किया।

धरना एवं नागरिक सभा में सियाशरण शर्मा, सुजय राय, सुमित राय, रामकवीन्द्र सिंह, मंथन, अशोक शुभदर्शी, सुखचंद्र झा, काशीनाथ प्रजापति, देवाशीष मुखर्जी, जगनारायण जगत, वरुण प्रभात, तौहीद्दुल हसन, मोहम्मद शाहिद, जसवंत सिंह, हीरा सिंह, निधि, राजश्री, चिन्मयी मंडल, उषा देवगम, गौतम बोस, अनिमा बोस, प्रेरणा कंडुलना, शीला, रिम्सा मित्रा, केशोवती नायक, पुरुषोत्तम विश्वनाथ, उदय प्रकाश हयात, चंदना बनर्जी, उरूषा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें