बिरसानगर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, समाज को किया सचेत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह की सामाजिक बुराइयों और इसके गंभीर दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु चौहान उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलिमा सहाय ने भाग लिया। सम्मानित अतिथियों में लीला मोहंती, विनीता सहाय एवं अर्चिता अन्नू चौबे भी शामिल रहीं।

वक्ताओं ने बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि यह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास पर भी प्रतिकूल असर डालता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कुरीति के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

ट्रस्ट की अध्यक्षा कंचन सिंह ने कहा कि संस्था इस अभियान को निरंतर जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर प्रशासन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से इसे और व्यापक बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अभियान को सफल बनाने में आशा, सोनी, शोभा, अंजू, संगीता, सरोज, शकुंतला देवी, माया चौबे, ओम प्रकाश, शंभू सिंह और विशेंदर सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.