सरायकेला में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला थाना क्षेत्र के बिरबांस गांव में शनिवार रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रोहित कुम्भकार, पिता संतोष कुम्भकार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, रोहित शनिवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह गांव स्थित अपने नए घर में सोने के लिए चला गया था। परिवार के अन्य सदस्य पुराने घर में रहते हैं, जबकि वह पास ही बने नए घर में सोता था।

रविवार सुबह जब उसके पिता संतोष कुम्भकार उसे जगाने के लिए नए घर पहुंचे, तो उन्होंने रोहित को छत के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। यह दृश्य देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.