New Delhi : सोने की बढ़ती कीमतों के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब दुबई से भारत सोना लाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो गया है। सोने की खरीदारी के लिए मशहूर दुबई एक बार फिर भारतीयों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा से लौटने वाले यात्रियों के लिए सोना लाने के नियमों में कुछ ढील दी है। खासकर दुबई जैसे देशों से सोना आयात करने की प्रक्रिया को आसान किया गया है, जिससे एनआरआई और पर्यटक इसका लाभ उठा सकें।

दुबई में सोना क्यों है सस्ता?
दुबई में टैक्स और आयात शुल्क काफी कम होने के कारण सोना अपेक्षाकृत सस्ता होता है। भारत में बढ़ते आयात शुल्क और टैक्स के चलते यहां सोना महंगा हो जाता है। यही वजह है कि भारतीय यात्री दुबई से सोना खरीदकर लाने में रुचि दिखाते हैं।

कितना सोना ला सकते हैं भारत?
सरकारी नियमों के तहत कोई भी पुरुष यात्री 20 ग्राम तक और महिला यात्री 40 ग्राम तक सोना (निश्चित मूल्य सीमा के अंतर्गत) बिना कस्टम ड्यूटी के भारत ला सकते हैं, बशर्ते वे 6 महीने या उससे अधिक समय से विदेश में रह रहे हों।

सरकार का उद्देश्य
नई व्यवस्था से सरकार का उद्देश्य अवैध रूप से सोना लाने की प्रवृत्ति को रोकना है। इससे ना सिर्फ सरकार को राजस्व मिलेगा, बल्कि यात्रियों को भी पारदर्शिता के साथ सस्ता सोना लाने का अवसर मिलेगा।