StudentAchievement : मेधावी छात्र यश राज ने 10वीं CBSE बोर्ड में हासिल किए 95% अंक, IIT में पढ़ाई का सपना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : दीपाटोली, चेशायर होम रोड निवासी वंदना प्रियदर्शिनी और डॉ. आशीष आनंद के पुत्र यश राज ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। यश, रांची स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल कॉलोनी का छात्र है।


अपनी सफलता का श्रेय यश ने अपने गुरुजनों के आशीर्वाद, दादा जी के प्रोत्साहन, और माँ के मार्गदर्शन को दिया। उसने कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत और परिवार के समर्थन का परिणाम है।



यश ने विशेष रूप से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और इंग्लिश विषयों में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जो उसकी विषयगत पकड़ और समर्पण को दर्शाते हैं।



यश राज का अगला लक्ष्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना है। वह पहले से ही अपनी तैयारियों में जुट गया है और निरंतर मेहनत कर रहा है।



विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने यश की सफलता पर खुशी जाहिर की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें