PM Modi Speech : ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन आज रात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह प्रधानमंत्री का इस सैन्य कार्रवाई के बाद पहला आधिकारिक संदेश होगा, जिसे लेकर देशभर में उत्सुकता का माहौल है।



सूत्रों के मुताबिक, यह संबोधन आज रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि, सफलता, और आगे की रणनीति पर देशवासियों को जानकारी देंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा, सैन्य तैयारियों और क्षेत्रीय हालात पर भी बात कर सकते हैं।



ऑपरेशन सिंदूर को हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा अंजाम दिया गया एक अहम सैन्य अभियान माना जा रहा है, जिसने देश की रक्षा क्षमताओं और रणनीतिक सूझबूझ को दर्शाया है।



प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ही सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रक्षा विशेषज्ञ भी इस संबोधन को ऐतिहासिक और नीति-निर्धारण की दृष्टि से अहम मान रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.