मंत्री रामदास सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद, माझी परगना महल सम्मेलन में भी हुए शामिल

SHARE:

घाटशिला/गालूडीह : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन शनिवार को घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के बड़ाखुर्सी पंचायत अंतर्गत सुंदर कनाली गांव पहुंचे। यहाँ वे झामुमो नेता बादल किस्कू के भतीजे के विवाह समारोह में शरीक हुए।



मंत्री सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।



विवाह समारोह में मंत्री के साथ प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, सुनाराम सोरेन, अशोक महतो, भादो हसदा, देवलाल महतो, दुलाराम टुडू, ध्यानचंद सोरेन, सुनील मार्डी, रायसेन किस्कू समेत कई पार्टी नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।



इसके पश्चात मंत्री रामदास सोरेन माझी परगना महल सम्मेलन में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने आदिवासी परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया और समुदाय की एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment