टीएसफोर कार्यालय का उद्घाटन 12 मई को, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारी होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखंड के महावीर नगर, राँची में आगामी 12 मई को अपने नए कार्यालय का उद्घाटन करने जा रही है। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही की अध्यक्षता में आयोजित होगा।



कार्यालय उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू शामिल होंगे। वहीं, लखनऊ से पधार रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल आवाज के संपादक मनोज मुसाफिर साहू इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्घाटनकर्ता की भूमिका निभाएंगे।



टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रमुख रूप से राजु रंजन प्रसाद, मनोज गुप्ता, कुंज बिहारी साव, भागवत साह, मुरारी साव, अशोक प्रसाद साहू, प्रदीप गुप्ता, धनेश्वर मंडल, रामप्रसाद मंडल, नंदलाल साव, राम विलास साव, संतोष साव, किशोर साव, भुवनेश्वर साव, कुलदीप साव, अशोक साव, तारीक साव, शिव शंकर साहू, हिरालाल साहू, दिलमोहन साहू और राम भजन गुप्ता के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.