ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार का बयान: “मोदी हैं तो मुमकिन है”

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर की जबरदस्त सफलता ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के शौर्य को सलाम करते हुए एक भावपूर्ण बयान जारी किया है।

दिनेश कुमार ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि जब देश की बागडोर एक मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता — नरेंद्र मोदी — के हाथ में होती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। यह सिर्फ एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि ‘नए भारत’ की संप्रभुता, आत्मबल और सशक्त सुरक्षा नीति का जीवंत उदाहरण है।”



उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना के साहस, समर्पण और रणनीतिक कौशल पर हमें गर्व है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ अब सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हर सफल मिशन की सच्चाई बन चुका है।”

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेता दिनेश कुमार ने ऑपरेशन में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत अब हर चुनौती का जवाब अपने शर्तों पर देने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “हर जवान का बलिदान अमूल्य है। उनके साहस से ही भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं और देशवासी निडर जीवन जी पा रहे हैं।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.