एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल जमशेदपुर के CH एरिया में रियल टाइम राहत-बचाव अभ्यास मुख्य सचिव झारखंड के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, झारखंड — मुख्य सचिव झारखंड के निर्देशानुसार, जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सीएच एरिया, मजदूरी में एयर स्ट्राइक जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया। इस दौरान उपायुक्त, एसपी एवं जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया।


मॉक ड्रिल का उद्देश्य एयर स्ट्राइक जैसी गंभीर परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था, समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और उनके बेहतर उपयोग का रियल टाइम मूल्यांकन करना था। इस अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि आपदा की स्थिति में सभी विभाग एक साथ मिलकर प्रभावी कार्रवाई कर सकें।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस बल, नगर निगम और अन्य संबंधित एजेंसियों ने भाग लिया। मौके पर घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, प्राथमिक उपचार देना, आपात संचार व्यवस्था की स्थापना और भीड़ प्रबंधन जैसे अहम बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

अंत में पूरे मॉक ड्रिल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने इसे सफल करार दिया और भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास जारी रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.