आप रेजीडेन्शियल मिशन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियाँ

Share करें

✓ Link copy हो गया!





जमशेदपुर। आप रेजीडेन्शियल मिशन स्कूल, कदमा में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और अनुशासनात्मक योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान अतिथि श्री नीरज कुमार, रजिस्ट्रार एडीआरटीआई थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अभिषेक कुमार, एएसपी (सीआईडी) शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत, नाटक, वादन, वॉक एंड पोज, सेफ्टी डेमो आदि प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षकों ने किया।

समापन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री अमित कुमार एवं प्राचार्य श्रीमती रिंकी कुमारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.