टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के स्वागत का सिलसिला जारी, इंजिन डिवीजन में हुआ भव्य अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को इंजिन डिवीजन में उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन पदाधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

यूनियन नेतृत्व की टीम ने की सहभागिता

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के साथ-साथ महामंत्री आरके सिंह, एच. एस. सैनी और बी. के. शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा यूनियन के अन्य पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के लिए सर्वश्रेष्ठ चयन: आरके सिंह


महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “शशि भूषण प्रसाद मजदूरों की जमीन से उठकर आए हैं। इन्हें मजदूरों की पीड़ा और समस्याओं की गहरी समझ है, यही इन्हें अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बनाता है।” उन्होंने आगे सेफ्टी, क्वालिटी और उत्पादकता जैसे मुद्दों पर फोकस करने की अपील की और यूनियन की भावी योजनाओं की झलक भी दी।

भावुक हुए अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद

अपने संबोधन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा, “मैंने भी कभी इस इंजिन डिवीजन में काम किया है। आज मुझे यूनियन के अध्यक्ष पद के लायक समझा गया, इसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूं।” उनका यह संबोधन कर्मचारियों के बीच खासा प्रभावशाली रहा।

कार्यक्रम का संचालन और समापन

कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उत्तम गुहा ने किया। पूरी आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.