आदित्यपुर  मिथिला मोटर्स में रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट रक्त   संग्रहित
ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से हुआ आयोजन, कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह

Share करें

✓ Link copy हो गया!



आदित्यपुर, जमशेदपुर: औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर मिथिला मोटर्स में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर में मिथिला मोटर्स के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का परिचय दिया।

डायरेक्टर की प्रेरणा से हुआ आयोजन – एचआर हेड
मिथिला मोटर्स के एचआर हेड मदन मोहन ने बताया कि इस पुनीत कार्य की प्रेरणा कंपनी के डायरेक्टर से मिली। साथ ही उन्होंने कंपनी के वीपी एवं सीएफओ की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से शिविर सफल रहा।



प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
शिविर के दौरान मिथिला मोटर्स के उपाध्यक्ष (वीपी) राजेश पटेल, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) शिव दत्त शर्मा, और एचआर हेड मदन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा सागर साहू, आशीष कुमार, बी लाल, राजीव कुमार, डी बी काश्यप, लता आनंद समेत कई कर्मचारी रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे।

समर्पण और सेवा का प्रतीक बना शिविर
इस रक्तदान शिविर ने न केवल मिथिला मोटर्स की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाया, बल्कि यह भी साबित किया कि औद्योगिक इकाइयाँ भी समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.