टाटा लीज नवीकरण एवं अतिक्रमण पर डीसी अनन्य मित्तल की सख्ती, दिए कड़े निर्देश जमशेदपुर में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, टाटा स्टील को समन्वित कार्रवाई के आदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!




जमशेदपुर। जिले के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को टाटा लीज नवीकरण एवं लीज भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीसी ने अब तक लीज नवीकरण को लेकर की गई कार्रवाइयों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

बैठक के दौरान डीसी ने लीज भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमणों को गंभीरता से लेते हुए टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे एक समन्वित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने दो टूक कहा कि चाहे सरकारी भूमि हो या टाटा की लीज भूमि, किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीसी अनन्य मित्तल ने यह भी निर्देश दिया कि अतिक्रमण से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए अंचल अधिकारी जमशेदपुर सप्ताह में दो दिन न्यायालय में उपस्थित रहेंगे और JPLA केसों की सुनवाई कराएंगे। साथ ही उन्होंने लीज क्षेत्र की उन खाली जमीनों की पहचान कर उन्हें उपयोग में लाने की बात कही, जिन पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण की आशंका है।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित:
बैठक में धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार, एलआरडीसी गौतम कुमार, सीओ जमशेदपुर मनोज कुमार समेत टाटा स्टील के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।





Leave a Comment

The specified slider id does not exist.