जातिगत जनगणना पर केंद्र का फैसला कांग्रेस की वैचारिक जीत: राकेश साहू

Share करें

✓ Link copy हो गया!




जमशेदपुर — केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के फैसले का झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने इसे राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण वैचारिक जीत बताया।

राकेश साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने जबसे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका संभाली है, उन्होंने संसद में बार-बार जातिगत जनगणना की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कांग्रेस सरकार को मजबूर कर देगी कि उसे जातिगत जनगणना करानी ही पड़ेगी। आज जब केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है, तो यह साफ है कि राहुल गांधी का मुद्दा सही था और उनकी रणनीति सफल रही।

राकेश साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का संघर्ष केवल यहीं तक सीमित नहीं है। पार्टी आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है और इस लड़ाई को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक सफलता प्राप्त न हो।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से जमीनी हकीकत पर आधारित नीतिगत फैसले लिए जा सकेंगे और इससे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अधिक प्रभावशाली और लक्षित बनेंगी। यह कदम सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।




Leave a Comment

The specified slider id does not exist.