Garhwa Murder Case गढ़वा: डायन बिसाही विवाद में वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात

झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के अंधविश्वास के कारण एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार को शारदा गांव के पीपर डंडी टोला में घटी, जहां 70 वर्षीय राम धनी बैठा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई।

भतीजे ने लगाया टोना-टोटका का आरोप

जानकारी के मुताबिक, राम धनी बैठा और उसके भतीजे राजेश्वर बैठा एवं संजय बैठा के बीच पिछले कुछ महीनों से डायन बिसाही को लेकर विवाद चल रहा था। मामला तब और बढ़ गया जब पिछले महीने राजेश्वर बैठा के भाई और होमगार्ड जवान मनोज बैठा की पतरातू में मौत हो गई। इसके बाद राजेश्वर बैठा ने अपने भाई की मौत का आरोप राम धनी बैठा पर लगा दिया।

घर पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

रविवार को धनबाद पुलिस में तैनात राजेश्वर बैठा, जो छुट्टी पर घर आया था, उसने सुबह राम धनी बैठा के खपड़ैल मकान को लाठी-डंडों से तोड़ दिया। घटना के समय घर में राम धनी बैठा के पोते मौजूद थे। दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे ही राम धनी बैठा वहां पहुंचा, राजेश्वर बैठा ने टांगी से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में दहशत का माहौल

हत्या की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। झारखंड में डायन बिसाही को लेकर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कई कानून बने हैं, लेकिन ऐसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें