Jharkhand Congress Meeting झारखंड कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण और जनहित मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन का निर्णय लिया गया। 8 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित होगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार

Jamshedpur :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

जनहित के लिए प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को सख्त निर्देश

बैठक में आनंद बिहारी दुबे ने जिला पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि प्रखंड और मंडल अध्यक्ष जनहित के मुद्दों को लेकर धारदार आंदोलन करें। उन्होंने कहा कि सभी संगठन प्रभारी और पर्यवेक्षक अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाएं।


नगर निकाय चुनाव की तैयारी से संबंधित सूची निष्पक्ष रूप से तैयार कर जिला कार्यालय को भेजी जाए।

पंचायत क्षेत्र के पदाधिकारी कांग्रेस समर्थकों, जिला परिषद सदस्यों, मुखिया, उप-मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों की सूची तैयार करें और जिला कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करें।


8 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह

बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे से भव्य होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में होगा, जिसमें सभी समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

बैठक में बिना किसी कारण अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मौजूद प्रमुख नेता

इस बैठक में प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, सामंता कुमार, अशोक कुमार सिंह, के.के. शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, रामलाल प्रसाद पासवान, जसवंत सिंह जस्सी, महामंत्री गुरदीप सिंह, रविंद्र शर्मा, प्रवक्ता राजीव मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, आरटीआई चेयरमैन कमलेश कुमार, और कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


:

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.