Jharkhand Rain Update झारखंड में मौसम एक बार फिर  से बदलेगा । 28 फरवरी से कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जानिए अगले कुछ दिनों का पूरा मौसम अपडेट।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

अगले कुछ दिनों में बदल सकता है तापमान

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।


आज को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, इस दिन बारिश के आसार कम हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

28 फरवरी: बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार, 28 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। खासतौर पर गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में बारिश के हल्के दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।

1 मार्च: बारिश का दायरा बढ़ेगा

1 मार्च को बारिश का प्रभाव बढ़ सकता है। इस दिन गढ़वा, पलामू, चतरा के साथ-साथ हजारीबाग और लातेहार जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहें

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और बादलों की वजह से दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें