साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र के बांझी से 12 किलोमीटर दूर अति दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र धपानी पहाड़ पर शुक्रवार को आदिवासी परिवार के 8 लोग मलेरिया बीमारी से ग्रसित पाए गए। जहां सभी मलेरिया मरीजों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने फौरन जांच करते हुए भर्ती कर लिया जहां सभी आदिवासी परिवार के लोगों का इलाज में जुटे हुए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन दिनों पूरे जिले में आईआरएस छिड़काव का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है ताकि मलेरिया के मच्छर न फैले। हालांकि धपानी पहाड़ पर आईआरएस का समुचित छिड़काव नहीं होने की स्थिति में अलग अलग आदिवासी परिवार के 8 लोग मलेरिया बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित हो गए हैं जिसका सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।









