शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी तो हिमंतत विश्व सरमा को सह-प्रभारी बनाया गया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भाजपा के उम्मीदों के अनुसार नहीं आए थे, इसलिए भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पहले से लग गई है, जिसकी शुरुवात भाजपा ने अपने प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति से कर दी है। जिससे यह प्रतीत होता दिख रहा है कि भाजपा को अपने इन नेताओं पर यह जिम्मेदारी देना उचित साबित होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र के लिए भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ भाजपा के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंतत विश्व सरमा को यहाँ का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी मोदी कैबिनेट में मंत्री जी किशन रेड्डी को दी गई है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का स्टार प्रचारक बनाया गया था तथा उन्होंने लोकसभा चुनाव में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों धनबाद, गोड्डा और रांची में रोड शो कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया था, और उनका यह दौरा सफल भी रहा था।

2014 में झारखंड में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी। 2019 में बीजेपी हार गई और 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से वापसी की उम्मीद कर रही है। यही वजह है कि अपने कुशल नेतृत्वकर्ता शिवराज सिंह चौहान को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।

2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी 12 सीटें जीती थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी नौ सीटों पर सिमट गई है। इन नौ में से आठ सीटें बीजेपी और एक आजसू की है। ऐसे में बीजेपी को सटीक रणनीति के साथ यहाँ काम करने की जरूरत है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।