वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे के निधन पर ब्राह्मण महासभा ने जताया शोक
कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा ने कहा— समाज और पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति

SHARE:



जमशेदपुर, 1 मई 2025 –
कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा ने जमशेदपुर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। महासभा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप ओझा ने इस दुःखद अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि

> “स्वर्गीय दुबे न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सजगता और निष्ठा के लिए जाने जाते थे, बल्कि वे ब्राह्मण समाज के आत्मीय सोच के भी प्रतीक थे। उनका जाना समाज और मीडिया दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”



डॉ. ओझा ने आगे कहा कि सहज, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी दुबे जी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के एक सशक्त प्रहरी के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। जमशेदपुरवासियों के बीच उनकी लोकप्रियता, उनकी पत्रकारिता की संवेदनशीलता और सामाजिक जुड़ाव को सदैव याद किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी महासभा के प्रवक्ता डीडी त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने भी अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।




Leave a Comment