
साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे साइडिंग में खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच में थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला निवासी युवक प्रमेश कुमार महतो पिता सुखदेव महतो उर्फ भोटला महतो ने वही की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को शादी का झूठा झांसा देकर ट्रेन के बंद कोच के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करते हुए लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। जहां यह पूरी घटनाक्रम शनिवार के अहले सुबह करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। उधर घटनाक्रम को लेकर नाबालिग किशोरी के मां ने बताया कि उसकी बेटी अहले सुबह अचानक घर से गायब हो गई थी। जहां नाबालिग पुत्री के अचानक गायब हो जाने के बाद उसने अपने दामाद के घर जाकर उसकी खोजबीन की मगर वहां भी वो नहीं मिली। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की जहां महाराजपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे साइडिंग में खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद कोच से नाबालिग किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जहां घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो उसकी नाबालिग पुत्री पूरी तरह से लहूलुहान अवस्था में थी और आरोपी युवक के साथ ट्रेन के कोच से बाहर निकल रही थी। जहां नाबालिग पुत्री ने अपने परिजनों को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। वही आरोपी युवक पेशाब करने की बात कहकर नाबालिग किशोरी के परिजनों को झांसा देकर मौके पर से फरार हो गया। उधर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद परिजन उसे तालझारी थाना लेकर गए जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु सीएचसी तालझारी भेज दिया गया। वही तालझारी थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग किशोरी के परिजनों को मामला रेलवे क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण उसे रेल थाना साहिबगंज में केस दर्ज करवाने की बात कहकर लौटा दिया जिसके बाद परिजन नाबालिग किशोरी को साथ लेकर राजकीय रेल थाना साहिबगंज पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दी। जहां नाबालिग किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। उधर राजकीय रेल थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग किशोरी के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पत्र कार्यवाही करते हुए केस दर्ज करने की प्रकिया में जुट गई है। वही नाबालिग किशोरी का मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल भेजने में जीआरपी साहिबगंज की टीम जुटी हुई थी।








