भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज का एकजुट प्रदर्शन, न्यायिक सेवा में सफल ऋत्विक शांडिल्य सहित कई वरिष्ठ विप्र हुए सम्मानित





जमशेदपुर। रविवार, 4 मई 2025 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 21 ब्राह्मण विप्रों द्वारा विहंगम शंखनाद और स्वस्तिवाचन से हुई। तत्पश्चात भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन और आरती कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

वरिष्ठ विप्रों को ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’ से नवाजा गया

समारोह में समाज के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 31 वरिष्ठ ब्राह्मणों को उनके सामाजिक योगदान के लिए ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके जीवनभर की साधना, अनुभव और समाजिक भूमिका के सम्मानस्वरूप दिया गया।


ऋत्विक शांडिल्य को न्यायिक सेवा में सफलता पर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रहे ऋत्विक शांडिल्य, जिन्होंने न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्राह्मण कुल ही नहीं, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऋत्विक के पिता श्री मनोज ठाकुर झारखंड पुलिस में CCR पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ऋत्विक को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ब्राह्मण समाज ही विश्व कल्याण का स्तंभ: कमल किशोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक कमल किशोर ने कहा, “ब्राह्मण के शौर्य और वीरता से ही अखंड विश्व का कल्याण संभव है। भगवान परशुराम वंशी होने के नाते हमारा दायित्व है कि समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और समरसता के लिए कार्य करें। ब्राह्मण समाज केवल एक जाति नहीं, बल्कि वह वैचारिक और आध्यात्मिक शक्ति है जो तप, त्याग और समर्पण के आधार पर दुनिया को दिशा देता है।”

उन्होंने बताया कि समिति अब ऐसे वरिष्ठ विप्रों को चिन्हित कर सम्मानित करेगी जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ताकि उनके अनुभव से नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।

भक्ति संगीत से कार्यक्रम में बही भावनाओं की बयार

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका श्रद्धा दास और प्रेशा झा ने अपने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।

सम्मानित वरिष्ठ ब्राह्मणों में ये नाम प्रमुख

पंडित डी.के. मिश्र, पंडित सरोज कुमार मिश्रा, पंडित चंद्रेश्वर खान, पंडित गणेश चंद्र झा, पंडित उमाकांत झा, पंडित चंद्रशेखर मिश्रा, पंडित नेम, पंडित राजकिशोर पांडेय, पंडित हरेंद्र मिश्रा, पंडित चंद्रयान मिश्रा, पंडित अवधेश मिश्रा, पंडित केशव तिवारी, पंडित नकुल तिवारी, पंडित शावरलाल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम में राजेश शुक्ल, अनिल तिवारी, सुधांशु ओझा, रामबाबू तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, मुन्ना चौबे, अरुण शुक्ला, सीपी शुक्ला, डीडी त्रिपाठी, तथा ब्रह्मर्षि विकास मंच से विकास सिंह, दीपू सिंह, देवानंद सिंह, सहित शहर के अनेक गणमान्य ब्राह्मण बंधु एवं परिवार शामिल हुए।

Leave a Comment